फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayush NEET UG: स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए पंजीकरण और विकल्प लॉकिंग का आज आखिरी दिन, रिजल्ट 21 को

Sun, 19 Nov 2023 11:41 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayush NEET UG Counselling 2023: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए विकल्प लॉकिंग सुविधा आज बंद हो जाएगी। सभी संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए समय तक इसे पूरा कर लें।
विज्ञापन
AYUSH NEET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ayush NEET UG Counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति आज आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए पंजीकरण और विकल्प-लॉकिंग विंडो बंद कर देगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - aaccc.gov.in पर जाकर आयुष पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण और विकल्प लॉक कर सकते हैं।

विज्ञापन

21 नवंबर को आएगा आवंटन परिणाम

पात्र छात्र दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक विकल्प भर और लॉक कर सकेंगे। स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन परिणाम 21 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

सीट अपग्रेड नहीं कर सकेंगे

इस राउंड में उम्मीदवारों को पिछले किसी भी राउंड से अपनी सीट अपग्रेड करने की अनुमति नहीं है।

स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

घटनाएं  दिनांक
पंजीकरण और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि  19 नवंबर, 2023 दोपहर 2 बजे तक, भुगतान विंडो शाम 5 बजे तक खुली रहेगी
चॉइस फिलिंग या लॉक करने की आखिरी तारीख  19 नवंबर 2023, दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक च्वाइस लॉकिंग
सीट आवंटन की प्रक्रिया  20 नवंबर, 2023
सीट आवंटन परिणाम  21 नवंबर, 2023
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग  22 नवंबर, 2023 से 27 नवंबर, 2023 तक
विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण

  • AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  • 'पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • NEET UG रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें