फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS NORCET 5 Result: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 23 Sep 2023 05:08 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS NORCET 5 Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा-5 के पहले फेज का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS NORCET 5 Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 05 के पहले फेज का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित की गई थी। एम्स एनओआरसीईटी -5 परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने का अवसर प्रदान किया गया था। उत्तर कुंजी पर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, एम्स ने NORCET चरण 5 परीक्षा परिणाम की घोषणा की है।

एम्स एनओआरसीईटी परीक्षा 17 सितंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। एनओआरसीईटी चरण एक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार 07 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली चरण दो परीक्षा में उपस्थित होंगे।

एनओआरसीईटी परीक्षा राष्ट्रीय क्षय रोग और श्वसन रोग संस्थान (NITRD), नई दिल्ली में नर्सिंग अधिकारी पद को भरने के लिए आयोजित की जाती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 4,600 रुपये प्रति माह के ग्रेड वेतन के साथ 9,300 से 34,800 रुपये के बीच पारिश्रमिक मिलेगा।
विज्ञापन

AIIMS NORCET 5 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाएं।

  • NORCET परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • NORCET 5 स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

  • NORCET 5 स्कोरकार्ड पीडीएफ को सेव और डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें