INI CET 2022 Admit Card Released: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आवेदक INI CET के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। INI CET 2022 प्रवेश पत्र तक पहुंचने के लिए, छात्रों को पंजीकरण आईडी, यूनिक परीक्षा कोड (यूईसी) और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। INI CET 2022 परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित होने वाली है।
चिकित्सा विशेषज्ञता पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है परीक्षा
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आईएनआई सीईटी एम्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य विभिन्न परास्नातक या स्नातकोत्तर (पीजी) स्पेशयलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना है। इनमें डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस), मास्टर ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच), मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) आदि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं।
INI CET से इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश