AIIMS INI CET: एम्स, जिपमेर, निमहंस और पीजीआई में होते हैं दाखिलें
आईएनआई सीईटी एम्स, नई दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, नागपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, बीबीनगर बठिंडा, जिपमेर पुडुचेरी, निमहंस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और राष्ट्रीय महत्व के अन्य संस्थान में पीजी कार्यक्रमों - एमडी, एमएस, एमसीएच (छह वर्ष), डीएम (छह वर्ष) और एमडीएस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आईएनआई सीईटी 2023 से संबंधित प्रॉस्पेक्टस और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है।
AIIMS INI CET 2023-24 का परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित
आईएनआई सीईटी की तारीखों के साथ, एम्स दिल्ली ने 2023 में निर्धारित परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है, जिसमें आईएनआई एसएसईटी, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग 2023, बीएससी (ऑनर्स) पैरा-मेडिकल कोर्स परीक्षा तिथियां शामिल हैं। जबकि INI-SSET जुलाई 2023 और जनवरी 2024 की परीक्षा क्रमशः 29 अप्रैल, 2023 और 22 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी, जबकि नर्सिंग ऑफिसर (NORCET)-2023 की भर्ती परीक्षा 17 सितंबर, 2023 को होगी। वहीं, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग और बीएससी (ऑनर्स) पैरामेडिकल के लिए परीक्षा तीन जून, 2023 को होगी।