15 नवंबर तक सभी कॉलेजों में इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। एआईसीटीई के सदस्य सचिव राजीव कुमार के अनुसार, यह अनुसूची उन संस्थानों के लिए लागू नहीं है ,जिन्होंने पहले ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही कक्षाएं शुरू कर दी हैं।
देशभर के तकनीकि कॉलेजों व अन्य तकनीकि संस्थानों में आगामी 30 नवंबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। वहीं, 15 नवंबर तक सभी कॉलेजों में इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
एआईसीटीई के सदस्य सचिव राजीव कुमार के अनुसार, यह अनुसूची उन संस्थानों के लिए लागू नहीं है ,जिन्होंने पहले ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही कक्षाएं शुरू कर दी हैं।
हालांकि, यदि संस्थान खाली सीटों पर नए छात्रों को दाखिला देते हैं तो रद्द करने और शुल्क वापसी की नई अनुसूची लागू होगी। वहीं, तकनीकी पाठ्यक्रमों से सीटों को रद्द करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।नए छात्र 30 अक्तूबर तक द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री प्रवेश ले सकते हैं।