NTA AIAPGET 2024 Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 1 जुलाई को अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिके वेबसाइट- exams.nta.ac.in. के माध्यम से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी परीक्षा 6 जुलाई, 2024 को आयोजित कि जाएगी और एडमिट कार्ड 2 जुलाई को जारी होने की उम्मीद है।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "परीक्षा शहर के आवंटन के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करने वाली अग्रिम सूचना पर्ची https://exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर होस्ट की गई है। उम्मीदवारों को वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AIAPGET/ से अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे जांचना/डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।"