फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एक अक्तूबर को आएगी पहली कट ऑफ लिस्ट, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

Mon, 27 Sep 2021 06:07 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने कट ऑफ लिस्ट जारी करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ लिस्ट 01 अक्तूबर को जारी कर दी जाएगी। सभी छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर डीयू द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ की जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय और उससे मान्यता प्राप्त कॉलेजों के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी प्रवेश प्रक्रिया का अहम दौर अब शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कट ऑफ लिस्ट जारी करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ लिस्ट 01 अक्तूबर को जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पहली कट ऑफ लिस्ट 01 अक्तूबर को, दूसरी कट ऑफ 09 अक्तूबर को, तीसरी कट ऑफ 16 अक्तूबर, 25 अक्तूबर को स्पेशल कट ऑफ जारी होगी, चौथी कट ऑफ 30 अक्तूबर, और पांचवीं कट ऑफ 08 नवंबर, 2021 को जारी होगी। सीट बचने पर स्पेशल ड्राइव चलेगा, इसके लिए कट ऑफ 13 नवंबर, 2021 को जारी की जाएगी। 

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार डीयू यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से इस सप्ताह के अंत तक यूजी प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ सूची जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही है। कोरोना महामारी के कारण इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश में देरी हुई है। देरी का एक अहम कारण देश भर में कक्षा 12वीं के परिणामों में हुई देरी भी है। 

विज्ञापन

यह है पूरा शेड्यूल
  • पहली कट ऑफ लिस्ट : 01 अक्तूबर, 2021
  • दूसरी कट ऑफ लिस्ट : 09 अक्तूबर, 2021
  • तीसरी कट ऑफ लिस्ट : 16 अक्तूबर, 2021
  • स्पेशल कट ऑफ लिस्ट : 25 अक्तूबर, 2021
  • चौथी कट ऑफ लिस्ट : 30 अक्तूबर, 2021
  • पांचवीं कट ऑफ लिस्ट : 08 नवंबर, 2021
  • सीट बचने पर स्पेशल ड्राइव कट ऑफ लिस्ट : 13 नवंबर, 2021 

99.5 फीसदी तक जा सकता है कट-ऑफ
डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट 2021 जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर डीयू द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ की जांच कर सकेंगे। इस साल जैसा कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी और परिणाम पिछले साल की तुलना में अधिक स्कोर वाले थे तो उम्मीद कि जा रही है की इस बार डीयू यूजी कट-ऑफ अंक पिछली बार से भी अधिक होगा। डीयू में बीए कोर्स के लिए इस बार कट-ऑफ 99.5 फीसदी तक जा सकता है। 
विज्ञापन

यहां देख सकेंगे कट-ऑफ लिस्ट
सभी उम्मीदवार कट-ऑफ लिस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर देख सकेंगे। इस साल स्नातक कार्यक्रमों के लिए 64,000 से अधिक सीटों के साथ, लगभग 64 कॉलेज डीयू प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। सीटें रैंक के अनुसार, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रदान की जाएगी। 

सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतनी रही कट - ऑफ
डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट 2021 अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अपनी अलग पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। सेंट स्टीफंस की कट ऑफ लिस्ट तीन सितंबर को कॉलेज की वेबसाइट पर जारी की गई थी और सबसे ज्यादा कट ऑफ इकोनॉमिक्स के लिए था, जो 99.5 फीसदी रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें