फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gifted Child Policy: देश में पहली बार गिफ्टेड चाइल्ड पॉलिसी से अदिति जैन को बीटेक में मिला दाखिला

Thu, 13 Apr 2023 06:04 AM IST
Jeet Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली।

सार

  अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सभी तकनीकी कॉलेजों में इस पॉलिसी के तहत प्रतिभाशाली बच्चों के लिए दो सुपर न्यूमरेरी सीट आरक्षित करने का फैसला किया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पहली बार दिल्ली की अदिति जैन को बीटेक, कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम में गिफ्टेड चाइल्ड पाॅलिसी के तहत दाखिला मिला है। केंद्र सरकार ने खेल, कला, संगीत, बौद्धिक क्षमता समेत दूसरे क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए गिफ्टेड चाइल्ड पॉलिसी 2023 लागू कर दी है।

विज्ञापन


  अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सभी तकनीकी कॉलेजों में इस पॉलिसी के तहत प्रतिभाशाली बच्चों के लिए दो सुपर न्यूमरेरी सीट आरक्षित करने का फैसला किया है।

ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ
 गिफ्टेड चाइल्ड पॉलिसी में दाखिला लेने वाले छात्रों की ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ हाेगी। इस पॉलिसी में यदि किसी छात्र का जेईई मेन मेरिट स्कोर अच्छा नहीं होगा, तब भी इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


नोएडा की जेपी यूनिवर्सिटी में मिला प्रवेश
एआईसीटीई के उपाध्यक्ष और शिक्षा मंत्रालय के चीफ इनोवेशन अधिकारी डॉ. अभय जेरे ने बताया कि इस पॉलिसी के तहत देश में पहला दाखिला नोएडा की जेपी यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रोग्राम के कंप्यूटर साइंस कोर्स में दिल्ली की अदिति जैन को मिला है। इस साल से सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के स्नातक प्रोग्राम में गिफ्टेड चाइल्ड पॉलिसी के तहत दो सुपर न्यूमरेरी सीट आरक्षित रहेंगी। पॉलिसी में खेल, कला, संगीत, बौद्धिक क्षमता समेत दूसरे क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों के लिए नियम तय किए गए हैं। ऐसे छात्र यदि इन नियमों को पूरा करते हैं तो उन्हें दाखिला मिलेगा।

अपनी कंपनी शुरू कर देश के लिए काम करने का लक्ष्य : अदिति
गिफ्टेड चाइल्ड अदिति जैन को इनोवेशन में बेहतरीन काम के चलते यह सीट मिली है। उन्होंने बताया कि वह बीटेक के बाद अपनी कंपनी शुरू कर इनोवेशन के माध्यम से देश के लिए काम करना चाहती हैं। 
अदिति ने 2022 में एल्कोन स्कूल, मयूर विहार से 12वीं कक्षा 90 फीसदी अंकों से पास की थी। उन्होंने सातवीं कक्षा में पुरानी किताबों को रद्दी की बजाय दूसरे जरूरतमंद बच्चों को देने के लिए फ्री बो ऐप बनाया था। 9वीं कक्षा में उन्होंने टेक्नोवेशन इंटर नेशनल चैलेंज में 150 देशों के 50 हजार बच्चों को मात देते हुए जीत हासिल की थी। कोविड के दौरान राशन की दुकानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल एप लॉन्च किया था। इसके माध्यम से लोग वर्चुअल दुकान के लिए अपना टाइम स्लॉट बुक कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें