विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अंग्रेजी दक्षता परीक्षा का संचालन करने वाली अमेरिका की फर्म द एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस ने मंगलवार को परीक्षा प्रारूप में कई बदलावों की घोषणा की है।
विदेशों में पढ़ाई की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए राहत की खबर है। भारतीयों के लिए विदेशी भाषा के रूप में अंग्रेजी की परीक्षा टोफेल ( टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फॉरेन लैंग्वेज) इस साल तीन की बजाय दो घंटे की होगी। एक घंटे परीक्षा अवधि कम तो बिना अंकों वाले प्रश्न भी परीक्षा से हटाए जाएंगे। खास बात यह है कि छात्रों को 24 घंटे एक हेल्पलाइन की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अंग्रेजी दक्षता परीक्षा का संचालन करने वाली अमेरिका की फर्म द एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस ने मंगलवार को परीक्षा प्रारूप में कई बदलावों की घोषणा की है। इसमें परीक्षा में अब तीन के बजाय दो घंटे की होगी, पढ़ने का एक छोटा खंड होगा और इसके स्वतंत्र लेखन घटक को एक नए कार्य ‘शैक्षिक चर्चा के लिए लेखन’ द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसका अर्थ है कि टोफेल अब आसान किया जा रहा है। ये बदलाव इस साल 26 जुलाई से लागू होंगे। भारतीय परीक्षार्थियों के पास अब उनके सवालों के जवाब देने के लिए एक समर्पित ग्राहक सेवा हेल्पलाइन होगी।