फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIAPGET 2023 Counselling: आयुष नीट पीजी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की अधिसूचना जारी, 26 सितंबर से पंजीकरण

Fri, 22 Sep 2023 02:52 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AACCC NEET PG: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति ने आयुष नीट पीजी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
आयुष नीट काउंसलिंग 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIAPGET NEET PG 2023 counselling: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुष नीट पीजी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की अधिसूचना जारी की है। अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी 2023) पास कर चुके उम्मीदवार जो स्नातकोत्तर एमडी, एमएस-आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी पाठ्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, 26 सितंबर से पीजी पाठ्यक्रमों के लिए AIAPGET काउंसलिंग 2023 पंजीकरण शुरू करेगा। आयुष नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के कुल चार राउंड होंगे। समिति 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के लिए और कुछ राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 100% सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।
विज्ञापन

AIAPGET 2023  काउंसलिंग कार्यक्रम

तारीख  काउंसलिंग कार्यक्रम
26 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2023  AIAPGET 2023 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन राउंड-1
27 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2023  AIAPGET 2023 काउंसलिंग विकल्प भरना
5 अक्तूबर 2023  AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-1 परिणाम
6 अक्तूबर 2023 - 13 अक्तूबर 2023  AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-1 रिपोर्टिंग
19 अक्तूबर 2023 - 24 अक्तूबर 2023  AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-2 पंजीकरण
20 अक्तूबर 2023  - 24 अक्तूबर 2023  AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-2 चॉइस फिलिंग
27 अक्तूबर 2023  AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-2 परिणाम
28 अक्तूबर '23 - 6 नवंबर '23 AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें