फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी बोले- देश के सैनिक स्कूलों में अब बेटियां भी पढ़ेंगी

Sun, 15 Aug 2021 12:50 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के लिए बड़ा एलान किया।
विज्ञापन
Sainik School Admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश की बेटियों के लिए बड़ी घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोल दिया जाएगा। देश के सैनिक स्कूलों में अब बेटियां भी पढ़ेंगी। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कई गुजारिश मिलीं कि बेटियां भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं। दो-ढाई साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में प्रयोग के तौर पर बेटियों को दाखिला देने का फैसला लिया गया था। अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में बेटियों का भी एडमिशन हो सकेगा। इन्हें बेटियों के लिए खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनईपी, 21वीं के भारत की जरूरतों को पूरा करने का माध्यम

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के बारे में बात करते हुए, पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए, हमारे पास एनईपी 2020 है। एनईपी क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा देने पर जोर देता है। जब गरीबों के बच्चें अपनी मातृभाषा में पढ़ेंगे और पेशेवर बनेंगे, तब उनकी क्षमताओं के साथ न्याय होगा। एनईपी 2020 गरीबी के खिलाफ लड़ने का एक उपकरण है। एनईपी 2020 की मुख्य विशेषताओं में से एक यह है कि यह खेल शिक्षा को पाठ्येतर के रूप में नहीं बल्कि इसे मुख्यधारा की शिक्षा का हिस्सा बनाती है। खेल जीवन को प्रभावी बनाने का एक माध्यम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें