बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यूईटी, पीईटी 2021 के संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)/ हाइब्रिड टैबलेट / पेन और पेपर के माध्यम से आवश्यकतानुसार आयोजित की जाएगी। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यूं) शामिल होंगे।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए बीएचयू प्रवेश 2021 के सूचना बुलेटिन को देखें। यदि उन्हें किसी भी चरण से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को bhu@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।