International Gita Mahotsav 2020: इस साल आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 55 हजार स्कूली छात्र भगवत गीता के श्लोकों का पाठ करेंगे। स्कूली छात्र एक साथ ही भगवत गीता के 19 श्लोकों का पाठ करेंगे। बता दें कि इस साल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हरियाणा में हो रहा है, जहां 55 हजार स्कूली विद्यार्थी एक सुर में गीता के श्लेकों का वाचन करेंगे।
17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होगा महोत्सव
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होगा। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है। 25 दिसंबर को डिजिटल माध्यम से दोपहर 12 बजे श्लोकों का पाठ किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-सावधान! CBSE बोर्ड परीक्षा को लेकर वायरल हो रही ये फेक डेटशीट, जानें पूरा सच
हर साल कुरुक्षेत्र में किया जाता है अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र के नौ हजार छात्र और राज्य के शेष 21 जिलों से अन्य छात्र भी भाग लेंगे। कुरूक्षेत्र में हर साल इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों को इस कार्यक्रम से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए कहा है। बता दें कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस साल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में डिजिटल माध्यम के जरिए श्लोकों का पाठ होगा।
इसे भी पढ़ें-TS PGECET 2020: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें