फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के 10 डायलॉग्स करते हैं सफलता के लिए प्रेरित, जानें कैसे...

Fri, 26 Oct 2018 05:06 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
filmy
फिल्मी दुनिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है इसमें बोले गए डायलॉग्स कभी-कभी जीवन की वो सच्चाई बता जाते हैं जिसके बाद हमारे सोचने की राह ही बदल जाती है। अगर बात करें फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबार' या 'लव यू जिंदगी' की तो दोनों ही फिल्में जिंदगी को एक अलग ढ़ंग से जीने के लिए प्रेरित करती हैं। कह सकते हैं कि फिल्में भी कहीं न कहीं हमारी कामयाबी के पीछे एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं। आइये जानते हैं कुछ एेसी ही फिल्मों के बारे में जिनके डायलॉग्स हमें न केवल मनोरंजित करते हैं बल्कि हमें सफलता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
film
डायलॉग 1-

"जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं- एक जो हो रहा है होने दो, बर्दाशत करते जाओ...या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की"

(अगर आपके अंदर है कुछ कर दिखाने का जज्बा तो पीछे हटने से अच्छा है उसके बारे में विचार करें।)
विज्ञापन

3 of 11
guru
डायलॉग 2-

"जब लोग तुम्हारे खिलाफ बोलने लगें, समझ लो तरक्की कर रहे हो"
(जो लोग लगातार प्रयास करते हैं वे ही अपनी मंजिल को पाते हैं। बस ध्यान रखें कि किसी की बातों को सुनकर अपना रास्ता न बदलें। )

4 of 11
john
डायलॉग 3-

"ज़ंग हथियारों को लगता है इरादों को नहीं"

(अगर आपके इरादे मजबूत हैं तो बड़े से बड़ा तूफान भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।)
विज्ञापन

5 of 11
BERFI
डायलॉग 4-

"लाइफ में सबसे बड़ा रिस्क होता है, कभी न रिस्क लेना"

(अगर आपने कभी कोई जोखिम नहीं लिया है तो सफलता को प्राप्त करना मुश्किल है।)
विज्ञापन

6 of 11
BERFI
डायलॉग 5-

"कश्ती लहरों से टकराएगी, तो ही किनारे नसीब होंगे"

(मतलब साफ है। यदि आप हार का सामना नहीं करेंगे तो मंजिल तक पहुचंने की राह धुंधली नजर आएगी। )
विज्ञापन

7 of 11
film
डायलॉग 6-

"इंसान को डिब्बे में सिर्फ तब होना चाहिए, जब वो मर चुका हो"

(अपने आप को बांधने से अच्छा है अपने विचारों को खुलकर लोगों के सामने रखें।)

8 of 11
filmy
डायलॉग 7-

"भगवान के भरोसे मत बैठो, क्या पता वो हमारे भरोसे बैठा हो"

(मौका कभी-कभी मिलता है इसलिए उस पल को सोचने में न निकालें।)

9 of 11
film
डायलॉग 8-

"बड़े से बड़ा बिजनेस, पैसे से नहीं, एक बड़े आइडिया से बड़ा होता है"

(यदि आपके पास एक अच्छा आइडिया है तो आप कम पैसों में भी तरक्की को प्राप्त करे सकते हैं।)

10 of 11
film
डायलॉग 9-

"सक्सेस के पीछे मत भागो, काबिल बनो, काबिल... कामयाबी झक मार के पीछे आएगी"

(अपना कर्म करते जाओं फल खुद-ब-खुद मिल जाएगा।)
विज्ञापन

11 of 11
film
डायलॉग 10-

"विश्वास और घमंड में बहुत कम फर्क है- मैं कर सकता हूं, ये मेरा विश्वास है; सिर्फ मैं ही कर सकता हूं, ये मेरा घमंड"

(अपनी कामयाबी को अपना घमंड न बनने दें।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें