फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दसवीं की छात्रा पर युवक ने सरेराह पर फेंका तेजाब, भाई के साथ रिक्शा से जा रही थी पीड़िता

Sat, 30 Oct 2021 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में दसवीं की छात्रा पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। जामा मस्जिद इलाके में एक मनचले ने इस घटना को अंजाम दिया। छात्रा अपने भाई के साथ रिक्शा से जा रही थी। छात्रा का लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस तमाम दावे करती है और इलाके में महिला पुलिस बल की तैनाती भी कर रही है, बावजूद महिलाओं पर होने वाले अपराध में कमी नहीं आ रही है। जामा मस्जिद इलाके में एक मनचले ने दसवीं कक्षा की एक छात्रा पर सरेराह तेजाब फेंक दिया। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों के मुताबिक छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है। पीड़िता के बयान पर जामा मस्जिद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ चांदनी महल इलाके में रहती है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 27 अक्तूबर की रात 9 बजे वह अपने भाई के साथ रिक्शा से किसी काम से हौजकाजी जा रही थी। करीम होटल के पास उसे कमर पर गीलापन और जलन महसूस हुआ। उसने पीछे मुड़कर देखा कि एक युवक उसके रिक्शा को पकड़कर खड़ा है और उसे हाथ में एक बैग और बोतल थी। 
विज्ञापन


देखते ही युवक वहां से फरार हो गया। उसके भाई ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और बहन को इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। लेकिन रात में पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं थी।
Trending Videos
विज्ञापन

अगले दिन पुलिस ने उसके माता-पिता के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी काले रंग का कपड़ा पहन रखा था और सिर पर टोपी थी और मास्क लगा रखा था। वह युवक को पहचानती नहीं है।

पुलिस उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस हमलावर की पहचान नहीं कर पाई है। घटना के बाबत पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें