फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के पास युवक ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के गेट के सामने शुक्रवार दोपहर एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। समय रहते पीसीआर कर्मियों की उस पर नजर पड़ गई, जिससे पुलिसकर्मियों ने युवक के ऊपर कंबल डालकर आग बुझा दी। मगर तब तक वह करीब 30 फीसदी झुलस चुका था। पुलिस कर्मियों ने युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

खुद को आग लगाने वाला युवक यूपी के देवरिया निवासी अभिषेक (19) है। शुक्रवार दोपहर करीब 3.50 बजे पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के डी गेट के पास एक युवक के आग लगाने की सूचना मिली। तिलक मार्ग थाना पुलिस जब मौैके पर पहुंची तब तक गेट के पास तैनात पीसीआर कर्मियों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचा दिया था।
शुरूआती जांच में पता चला कि अभिषेक 12वीं पास है। उसने देवरिया के थाने में एक दबंग के खिलाफ शिकायत की थी। मगर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसकी वजह से वह अवसाद में था। इसीलिए उसने सुप्रीम कोर्ट के पास आकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें