मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ गैंगस्टर सोनू दरियापुर गैंग का बदमाश।
- फोटो : Ashram
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने गैंगस्टर सोनू दरियापुर गैंग के बदमाश पूंठखुर्द निवासी कुलदीप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कुलदीप बवाना थाने का घोषित बदमाश है। वहां उसके खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस को कुलदीप के बवाना इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने जाने की सूचना मिली। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की एक गोली कुलदीप के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। तभी उसे गिरफ्तार कर लिा गया। उसके पास मिली बाइक दो दिन पहले बवाना इलाके से लूटी गई थी। जांच में पता चला कि कुलदीप गैंगस्टर सोनू दरियापुर गैंग का सक्रिय सदस्य है। उस पर लूट, चोरी और हथियार तस्करी के नौ मामले दर्ज हैं।