फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली करतूत: खुद को पुजारी बता वॉट्सएप स्टेटस पर लगाया युवती का आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज

Tue, 26 Oct 2021 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक ने कालकाजी मंदिर का पुजारी बताकर युवती का नंबर लिया। युवती ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी युवक ने युवती की व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो लगाकर वायरल कर दी। वह युवती का पीछा भी करने लगा। 
विज्ञापन


युवती ने इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाना पुलिस को की। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार शाम तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दयानंद बस्ती, अमर कॉलोनी में रहने वाली युवती ने अमर कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पिता के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। मंदिर में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को मंदिर का पुजारी बताया और  दर्शन करने में युवती की मदद की। 
विज्ञापन


जान-पहचान होने पर दोनों के बीच मोबाइल नंबरों को आदान-प्रदान हो गया। इसके बाद आरोपी युवती को लगातार परेशान करने लगा। युवती ने शिकायत में कहा है कि आरोपी पिछले तीन महीने से पीछा करने लगा। वह युवती के घर पर भी पहुंच जाता था। युवक ने दोस्ती की बात की तो युवती ने दोस्ती करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

इससे आरोपी चिढ़ गया और उसने युवती की आपत्तिजनक फोटो व्हाटसएप पर लगाकर वायरल कर दी। आरोपी के व्हाट्सएप पर फोटो लगी देखकर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को की। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के सराय जुलैना, जामिया नगर स्थित उसके घर पर दबिश दी। आरोपी अपने घर से फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें