फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: किन्नर के घर सेंध लगाकर उड़ाए लाखों, आरोपी बोला- जेल में बंद भाई को छुड़ाने के लिए की वारदात

Mon, 03 May 2021 07:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 26 अप्रैल को तिगड़ी डीडीए फ्लैट में रहने वाली काली शर्मा नामक किन्नर ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सुबह वह किसी काम से बाहर गई थी। वापस लौटने पर उसकी अलमारी से एक लाख कैश और छह से सात लाख रुपये के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में जेल में बंद भाई की जमानत करवाने के लिए एक युवक ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर एक किन्नर के घर सेंध लगा दी। आरोपी ने किन्नर के घर से एक लाख कैश व लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही इस गुत्थी को सुलझाकर संदीप उर्फ निक्की (22) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बाकी दोनों नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल छह लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। संदीप ने पूछताछ के दौरान बताया है कि जेल में बंद उसके भाई ने धमकी दी थी कि यदि परिवार ने उसकी जमानत नहीं करवाई तो वह परिजनों संबंध खत्म कर लेगा। इसी वजह से उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब वह भाई की जमानत करवाने की तैयारी कर रहा था।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 26 अप्रैल को तिगड़ी डीडीए फ्लैट में रहने वाली काली शर्मा नामक किन्नर ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सुबह वह किसी काम से बाहर गई थी। वापस लौटने पर उसकी अलमारी से एक लाख कैश और छह से सात लाख रुपये के जेवरात गायब थे। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो पता चला कि वारदात में कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ गंजा के भाई संदीप का हाथ है। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि आरोपी राजस्थान के भरतपुर इलाके के एक गांव में छिपा है। फौरन पुलिस की एक टीम को भरतपुर भेजा गया।
विज्ञापन

वहां आरोपी संदीप को उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात के समय आरोपी ने दो सोने की चेन पहनी हुई थी। दोनों चेन किन्नर के घर से चोरी की गई थीं। बाद में आरोपी को दिल्ली लाया गया। इसकी निशानदेही पर दोनों नाबालिगों को भी दबोच लिया गया।

तीनों के पास से करीब छह लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए। संदीप ने बताया कि उसने अपने भाई की जमानत करवाने के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें