फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह: एकतरफा प्यार में युवक ने ब्लेड से महिला का गला रेता, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Fri, 12 Nov 2021 05:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि महिला (30) वजीराबाद इलाके में सपरिवार रहती है। उसके परिवार में पति के अलावा दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकतरफा प्यार में युवक ने ब्लेड से महिला का गला रेत दिया। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में हुई वारदात के बाद महिला चिल्लाई तो आरोपी महिला के मोबाइल के साथ फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को अरुणा आसिफ अली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


वारदात के एक दिन बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान सुशील उर्फ पोंटा (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल ब्लेड, महिला का मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है। छानबीन के दौरान पता चला है कि अप्रैल में भी आरोपी ने महिला पर हमला किया था। तब महिला ने इसकी शिकायत पुलिस ने नहीं की थी।  

आरोपी महिला के घर के आसपास ही रहता है। किसी तरह सुशील की उससे पहचान हो गई। आरोपी ने उससे मेलजोल बढ़ाने की कोशिश की, महिला उसे नजरअंदाज करती रही। उससे प्यार का इजहार किया पर महिला ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सुशील खफा हो गया। वह उसका पीछा करने लगा। अप्रैल में आरोपी ने महिला पर हमला कर घायल भी कर दिया। लेकिन उसने  मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई। आरोपी को भी समझा दिया गया।  कुछ दिनों तो आरोपी ने पीछा करना छोड़ दिया।

मंगलवार को महिला दोनों बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। आरोपी उसका पीछा करने लगा। बच्चों को ट्यूशन छोड़ते ही आरोपी ने महिला के पास बाइक रोककर बैठने के लिए कहा। आरोपी हंगामा नहीं करे इसलिए वह उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोपी पीड़िता को तिमारपुर ले गया। सुनसान इलाके में ब्लेड से पीड़िता का गला रेतकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें