स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई। उनकी धर पकड़ के लिए दबिश शुरू की। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर इलाके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जांच में पता चला कि तीनों नाबालिग हैं।
पकड़े गए नाबालिगों ने खुलासा किया कि पुष्पा और भौकाल जैसी फिल्मों में दिखाई गई गैंगस्टर की साहसिक और ग्लैमरस जीवन शैली से वह सभी बहुत प्रभावित थे और उनकी नकल करना चाहते थे। एक आरोपी पुष्पा फिल्म में दिखाए गए चरित्र के रूप और चाल की नकल करता है।
आरोपियों ने एक बदनाम गैंग बनाने का फैसला किया था। इन्होंने सोशल मीडिया पर उनका गैंग और अधिक प्रसिद्ध हो, इसके साथ ही अपने दोस्तों को प्रभावित करने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के लिए एक व्यक्ति को मारने का फैसला किया था। 19 जनवरी को तीनों नाबालिग के ब्लॉक जहांगीरपुरी पहुंचकर वीडियो बनाने लगे।
इसी दौरान उन्हें सामने से शिबू आता दिखाई दिया। एक आरोपी ने शिबू पर डंडे से हमला कर दिया, जबकि दूसरे ने उसे पीछे से पकड़ लिया और तीसरे ने उसके पेट में छुरा घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाले वीडियो और आगे के अपराध को रोक दिया गया है।