फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: दिल्ली में एक मिस्ड कॉल पर योग-ध्यान की लगेगी कक्षा, ऐसे कर सकते हैं पंजीयन

Tue, 14 Dec 2021 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने योगशाला के लिए करीब 400 प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग देकर ट्रेंड किया है। इसके अलावा सेंट्रल टीम में पांच लोग शामिल हैं। इनके अलावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन टीम में 30 लोग हैं और 100 सब को-ऑर्डिनेटर हैं।
विज्ञापन
योगासन करते युवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार अब योगशाला की क्लास लगाने जा रही है। इसमें सबको मुफ्त योग व ध्यान सिखाया जाएगा। अगर 25 लोगों का समूह सरकार को मिस्ड कॉल करता है तो सरकार नियत स्थान पर योग कक्षा लगा देगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कार्यक्रम की दिल्ली सचिवालय में शुरुआत की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि योग और ध्यान को घर-घर पहुंचाया जाएगा। दिल्ली की योगशाला जनवरी से लगने लगेगी। देश में यह अपने किस्म का पहला कार्यक्रम है, जिसके तहत सरकार लोगों को फ्री में योग कराएगी। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए 25 लोगों का एक ग्रुप बनाना होगा। सभी ग्रुप 9013585858 पर मिस्ड कॉल करके इसका फायदा ले सकते हैं।

इसके लिए 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि एक मिस्ड कॉल कर यह सुनिश्चित करना है कि आप रोज सुबह योग की कक्षा में जरूर आएंगे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि स्कूलों में हैपीनेस कक्षाओं से बच्चों का मन शांत होने लगा है। हर स्कूल में 45 मिनट हैपीनेस कक्षाएं होती हैं और उसमें थोड़ा मेडिटेशन और वैल्यू सिस्टम भी सिखाते हैं। सीएम बताया कि दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम को उनकी टीम ने आठ माह में तैयार कर लिया है। अब मिस्ड कॉल नंबर जारी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक बने तो अब दूसरे राज्यों ने भी बनाने शुरू कर दिए। बिजली फ्री हुई, तो अब दूसरे राज्यों ने भी शुरू कर दिया। तीर्थ यात्रा करानी चालू की तो वह भी दूसरे राज्यों ने शुरू कर दी। ऐसे में उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में योगशाला का यह मॉडल दूसरे राज्यों के लिए भी आदर्श बनेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार योग को एक जनांदोलन में बदलना चाहती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग काफी जरूरी है। इसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की सहभागिता के लिए सेंटर फॉर मेडिटेशन एंड योग साइंसेज (सीएमवाईएस) की स्थापना दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज और रिसर्च यूनिवर्सिटी के सहयोग से की गई थी।

सीएमवाईएस ने डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए और इसके लिए 650 से अधिक छात्रों को नामांकित किया। इन छात्रों को योग प्रशिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षित और प्रमाणित किया गया है। अब ये दिल्ली के लोगों को योग सिखाने के लिए उपलब्ध हैं। इस कार्यक्रम के तहत लोग सार्वजनिक पार्कों, आरडब्ल्यूए, सामुदायिक भवनों आदि में योग कर सकेंगे। प्रशिक्षक प्रत्येक समूह के एक सदस्य के साथ समन्वय करेंगे, जिसे समूह समन्वयक कहा जाएगा। समूह समन्वयक प्रशिक्षक के साथ समन्वय करेगा और योग कक्षाओं के लिए समय और स्थान तय करेगा।

400 योग प्रशिक्षक लोगों को कराएंगे योग
सरकार ने योगशाला के लिए करीब 400 प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग देकर ट्रेंड किया है। इसके अलावा सेंट्रल टीम में पांच लोग शामिल हैं। इनके अलावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन टीम में 30 लोग हैं और 100 सब को-ऑर्डिनेटर हैं। वहीं एक हजार ग्रुप को-ऑर्डिनेटर बनाए जाएंगे। इनके सहयोग से 20 हजार लोगों को योग कराया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं योग के लिए पंजीयन
अगर आप भी योग कक्षा से जुड़ना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9013585858 पर मिस्ड कॉल करके पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा www.dillikiyogshala.com वेबसाइट पर भी पंजीयन कराने की सुविधा है। होम पेज पर जाने के बाद आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी। बताना होगा कि किस एरिया और कहां योग करने के लिए प्रशिक्षक चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें