फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों को कुश्ती का गुर सिखाएंगे पहलवान सुशील कुमार  

Sat, 05 Mar 2022 05:48 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

जेल अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को काफी पहले ही बनाई गई थी। लेकिन कोरोना की वजह इसे रोक दिया गया था। कोरोना के मामले में कमी आने के बाद सुशील पहलवान को कैदियों को कुश्ती के दाव पेंच सिखाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद और दो बार का ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान अब कैदियों को कुश्ती का दाव पेंच और उन्हें स्वस्थ रहने की कोचिंग देंगे। जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को काफी पहले ही बनाई गई थी। लेकिन कोरोना की वजह इसे रोक दिया गया था। कोरोना के मामले में कमी आने के बाद सुशील पहलवान को कैदियों को कुश्ती के दाव पेंच सिखाने की अनुमति दी गई है। सुशील कैदियों को स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग तरह के व्यायाम के बारे में भी बताएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे कैदियों का ध्यान भी बंटेगा और वे स्वस्थ भी रहेंगे। सुशील कुमार फिलहाल तिहाड़ के जेल नंबर दो में बंद हैं।

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की वजह से इस योजना की अनुमति नहीं दी गई थी। स्थिति सामान्य होने के साथ ही जेलों में नियमित गतिविधियां बहाल हो रही हैं। ऐसे में सुशील कुमार को अन्य कैदियों को कुश्ती और शारीरिक स्वस्थ पर कोचिंग कक्षाएं देने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से कैदी खुद को व्यस्त रखेगा और उनमें सकारात्मक उर्जा पैदा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें