फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मासूम से अपहरण के बाद रेप का मामला, महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Fri, 23 Dec 2022 01:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महिला आयोग ने मासूम से रेप के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। आयोग ने पुलिस से अब तक की कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
स्वाति मालिवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 5 साल की मासूम का अपहरण के बाद रेप के मामले में महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस के माध्यम से मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी है। पुलिस आगे क्या कर रही है, इसके बारे में भी जानकारी चाही है। 

विज्ञापन


दरअसल, मामला भलस्वा डेयरी इलाके का है। यहां बीती 21 दिसंबर की शाम 5 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय वह अचानक गायब हो गई। घर वालों ने इधर-उधर देखा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परेशान परिजनों ने आसपास खोजबीन की, फिर भी उसका पता नहीं चला। थक हारकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

22 दिसंबर को मासूम पास के एक पार्क में बेसुध पड़ी मिली। जानकारी मिली तो परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच के बाद पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात करके जानकारी ली। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अब महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया है। आयोग ने एफआईआर कॉपी मांगी है। साथ ही आरोपी के बारे में जानकारी मांगी है। आयोग ने जारी पत्र में लिखा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी हुई है तो उसकी जानकारी दें, यदि अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है तो पुलिस यह भी बताए कि वह क्या कर रही है ? आयोग ने यह भी पूछा कि अब इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें