फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: स्मैक नहीं देने पर महिला की गला घोंटकर की गई थी हत्या, घर में मिली थी सड़ी गली लाश

Sun, 22 May 2022 04:45 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

मृतक की फोन की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। नशे के आदी आरोपी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पिछले साल नवंबर माह में जेल से बाहर आया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूटी पर लिफ्ट लेने के लिए युवक को स्मैक देने का वादा करना एक युवती के लिए जानलेवा साबित हुआ। घर पहुंचने के बाद स्मैक नहीं मिलने पर युवक महिला से झगड़ा करने लगा और फिर रस्सी से उसका हाथ पैर बांधकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मृतक की फोन की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। नशे के आदी आरोपी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पिछले साल नवंबर माह में जेल से बाहर आया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि 14 मई को पुलिस को मोहन गार्डन एक्सटेंशन के एक मकान से बदबू आने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची कमरे में एक महिला का शव पड़ा है, जिसके हाथ, पैर व मुंह बंधे हुए हैं। उसके गर्दन पर निशान थे। क्राइम व फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किया। 
विज्ञापन


छानबीन के बाद महिला की पहचान प्रीति(35) के रूप में हुई। वह मोहन गार्डन इलाके में पिछले चार-पांच वर्ष से अकेले रह रही थी। पुलिस टीम ने आस पास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। लेकिन पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले। 

इसके बाद पुलिस ने घर से गायब प्रीति के मोबाइल का सीडीआर निकालकर उसकी जांच की। जांच में पता चला कि महिला का फोन चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए उत्तम नगर निवासी दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी ने बताया कि 11 मई को वह स्कूटी से अपने दोस्त के घर जा रहा था। काली बस्ती के पास एक महिला ने उसे रोका और घर तक लिफ्ट देने की गुहार लगाई। 

महिला ने उससे कहा कि वह मुसीबत में है। आरोपी ने महिला को छोड़ने के एवज में स्मैक देने की बात कही और कहा कि वह उसे किराए का मकान भी दिलवा दे। महिला ने उसे स्मैक देने और किराए का एक कमरा दिलवाने का भरोसा देकर उसकी स्कूटी से घर पहुंची। घर छोड़ने के बाद आरोपी ने उससे स्मैक की मांग की। महिला के स्मैक देने इंकार करने पर आरोपी का उससे झगड़ा हो गया।  

गुस्से में आकर आरोपी ने उसका हाथ, पांव व मुंह को कपड़े से बांध दिया और उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी पर महेंद्रा पार्क, पश्चिम विहार, उत्तम नगर व बिंदापुर थाने में लूटपाट और चोरी का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें