दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी व प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर थी। पत्नी प्रेमी से शादी करना चहाती थी और पति इसका विरोध कर रहा था। उसने पत्नी व उसके प्रेमी को डांट फटकार भी लगाई थी।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास एसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी एल्डेको सेंटर बना रही है। कंपनी के जनरल मैनेजर ने आठ सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि कंट्रक्शन साइट पर बनी झुग्गी में बदायूं निवासी मजदूर मुनीस(21) मृत हालत में मिला है।
उसके गले पर दबाने के निशान थे। मुनीस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मुनीस के पिता ने अपनी बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की। मामला दर्ज कर मालवीय नगर थानाध्यक्ष सतीश राणा की देखरेख में एएसआई ताहिर हुसैन व हवलदार अमित ने जांच शुरू की।
ताहिर हुसन के नेतृत्व में एक टीम बंदायू में पीड़ित के गांव भेजी गई। ठेकेदार, मजदूरों और मृतक के रिश्तेदारों की जांच की गई। इससे पता लगा कि मृतक मुनीस और उसके साथी मजदूर राजेश को सात सितंबर को लगभग आठ बजे छत पर किसी काम के लिए भेजा गया था। काम खत्म करने के बाद मृतक मुनीस पहली मंजिल पर गया और राजेश भूतल पर सोने चला गया।
आठ सितंबर की सुबह मृतक मुनीस अचेत अवस्था में मिला, जहां यह पता चला कि मृतक मुनीस की पत्नी भूरी देवी का कथित तौर पर गांव के ही दिनेश के साथ विवाहेतर संबंध है। संबंधों की जानकारी होने पर मुनीस और उसके पिता ने दिनेश को फटकार लगाई थी।