फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: महिला कांस्टेबल ने अपने आवास पर फंदे से लटकर दी जान, पुलिस मुख्यालय में थी तैनात 

Wed, 04 Aug 2021 04:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पालम थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो संगीता ने पंखे से फांसी लगा रखी थी। पुलिस को मौके पर संगीता का मंगेतर मिला था। उसने अपने बयान में कहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालम के राज नगर में महिला सिपाही संगीता (24) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला सिपाही के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही का उसके मंगेतर से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने संगीता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पालम गांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगेतर ने ही संगीता के खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन

  
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार झुंझुनू, राजस्थान की रहने वाली संगीता राजनगर, पालम में किराए पर रहती थी। वह वर्ष 2018 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुई थी और इस समय उसकी तैनाती जयसिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय में थी। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि महिला सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 

पालम थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो संगीता ने पंखे से फांसी लगा रखी थी। पुलिस को मौके पर संगीता का मंगेतर मिला था। उसने अपने बयान में कहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी है। सुबह से संगीता उसका फोन नहीं उठा रही थी। उसे लगा कि वह ड्यूटी में व्यस्त होगी। जब उसने शाम तक फोन नहीं उठाया तो वह उसके घर पहुंचा तो संगीता ने फांसी लगा रखी थी।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में ये बात पता लगा है कि सोमवार रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से संगीता मंगेतर से न तो बात कर रही थी और न ही उसका फोन उठा रही थी। पालम थाना पुलिस मंगेतर व संगीता के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद संगीता का शव बुधवार को उसके परिजनों को दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें