फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला कारोबार: 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, घनी आबादी और विदेशियों को करती थी सप्लाई

Sat, 26 Feb 2022 07:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

महिला उत्तम नगर और उसके आसपास के इलाकों में छोटे-छोटे पैकेट के जरिए हेरोइन की सप्लाई करती थी।
विज्ञापन
हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका में जिला पुलिस ने 60 लाख कीमत की हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला उत्तम नगर और उसके आसपास के इलाके में छोटे छोटे पैकेट में लोगों को हेरोइन बेचती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया की गिरफ्तार महिला की पहचान उत्तम नगर निवासी सुनीता (40) के रूप में हुई है। द्वारका जिले की नारकोटिक्स और विदेशी सेल लगातार इलाके में नशे के धंधे से जुड़े लोगों पर निगरानी रख रही थी। गुरुवार को पुलिस को जानकारी मिली कि सुनीता एक ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई करने आ रही है। तुरंत पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम ने ओम विहार में निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद वहां पहुंची सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक पॉलिथीन में हेरोइन बरामद हुई। साथ ही उसके पास से 31 हजार रुपये मिले हैं।

संतरा नामक महिला से खरीदती थी हेरोइन

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला की महिला हाल ही में इस धंधे से जुड़ी थी। वह उत्तम नगर की घनी आबादी और यहां रहने वाले कई विदेशी नागरिकों को ड्रग मुहैया करवाती थी। महिला ने बताया कि वह हेरोइन संतरा नाम की महिला से खरीदती है। पुलिस उसकी निशानदेही पर धंधे से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें