फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा 'चटनी': मोमोज खाने के दौरान गिरा सोस तो युवक ने जड़ा थप्पड़, दो दोस्तों ने चाकू से गोदा, पीड़ित सफदरजंग में भर्ती

Sat, 26 Feb 2022 07:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो नाबालिग साथी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
किशनगढ़ में युवक को चाकू से गोदने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में एक युवक ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर एक अन्य युवक को चाकू से गोद दिया। बताया जा रहा है कि मोमोज की चटनी गिरने पर थप्पड़ मारे जाने का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से मुख्य आरोपी और उसके दो नाबालिग सहयोगी को सुल्तानपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार एक आरोपी की पहचान सुल्तानपुरी निवासी अंकुश (19) के रूप में हुई है। 24 फरवरी की शाम पुलिस को मुनिरका स्थित मोतीलाल नेहरू कैंप के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल मोहम्मद रुस्तम सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई मोहम्मद जाका ने बताया कि रुस्तम घटना के समय काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान अंकुश और उसके दो नाबालिग साथियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। किशनगढ़ थाना पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
 
फोन के लोकेशन से धरा आरोपी
थाना प्रभारी बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी। फोन के लोकेशन से पता चला कि आरोपी सुल्तानपुरी में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में अंकुश ने बताया कि एक दिन पहले सभी एक दुकान पर मोमोज खा रहे थे। इसी दौरान रुस्तम पर चटनी गिर गई। इस बात को लेकर विवाद हो गया और रुस्तम ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसका बदला लेने के लिए उन लोगों ने रूस्तम पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें