फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बेटी को फंदे पर लटकाकर महिला ने भी जान दी

विज्ञापन
महिला की बेटी नंशिका। फाइल फोटो - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। सुभाष प्लेस के शकूरपुर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। गांव जाने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद महिला ने दोनों बच्चों को फंदे पर लटकाया और इसके बाद खुद भी लटक गई। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त सविता (22) के रूप में हुई है। वह अपने पति नंदकिशोर (26) ढाई साल के बेटे आदित्य और चार माह की बेटी नंशिका के साथ शकूरपुर आई ब्लॉक के एक मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। बिहार के मधबुनी का रहने वाला नंदकिशोर अशोक विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है।
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि रात करीब 10:31 बजे पीसीआर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि जिस वक्त घटना हुई उस समय महिला का पति ड्यूटी पर गया हुआ था। रात में वापस आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने किसी तरह खिड़की खोलकर अंदर देखा। पत्नी और दोनों बच्चे फंदे पर लटक रहे थे। पड़ोसियों की मदद से उसने अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पूछताछ में नंदकिशोर ने बताया कि सुबह काम पर जाने से पहले सविता से कहासुनी हो गई थी। वह गांव में हो रहे मुंडन संस्कार में जाना चाहती थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इसी बात को लेकर गुस्से में महिला ने यह कदम उठाया है। पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

अपने बेटे आदित्य के साथ सविता। फाइल फोटो- फोटो : Ashram

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें