फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में : डीयू कॉलेज ऑफ ऑर्ट में दाखिले होंगे या नहीं, बना हुआ संशय

Fri, 31 Dec 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने इस साल मार्च में इस कॉलेज को डीयू से अलग कर अंबेडकर विवि में जोड़ने का फैसला किया था। इस साल कॉलेज में दाखिले नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दाखिले होंगे या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। इसका कारण यह है कि यह कॉलेज अब तक डीयू और दिल्ली सरकार के बीच अटका हुआ है। दिल्ली सरकार ने मार्च 2021 में हुई कैबिनेट की बैठक में इस कॉलेज को अंबेडकर विश्वविद्यालय में जोडने का फैसला किया था। अब तक यह कॉलेज डीयू से संबद्ध है और दिल्ली सरकार से वित्त पोषित है।

विज्ञापन


डीयू की कार्यकारी परिषद(ईसी) ने इस कॉलेज में दाखिले की सिफारिश की थी। जिससे कि छात्रों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो। ईसी सदस्यों का कहना है कि दाखिले नहीं करके अनैतिक काम किया जा रहा है। कॉलेज को डीयू से अलग करने केफैसले को कार्यकारी परिषद ने एक कमेटी बनाई थी। जिसने कॉलेज को अलग करने के फैसले को रद किया था।

डीयू कार्यकारी परिषद सदस्य डॉ सीमा दास ने बताया कि कॉलेज ऑफ आर्ट दिल्ली विश्वविद्यालय से अब भी संबद्ध है और दिल्ली सरकार से वित्त पोषित है। यहां दाखिले होने चाहिएं लेकिन कॉलेज स्तर पर इन्हें नहीं किया जा रहा है। यहां दाखिले कॉलेज अपने स्तर पर टेस्ट के माध्यम से करता है। 
विज्ञापन


डीयू ईसी इस मामले को लेकर एक कमेटी बना चुकी है। जिसने इस कॉलेज को अलग करने के फैसले को रद किया था। इसे डीयू से अलग नहीं किया जा सकता है। मालूम हो कि कॉलेज डीयू से असंबद्ध होने के बाद ही अंबेडकर विवि में जुड़ सकता है। डॉ दास ने कहा कि अब एक दूसरी कमेटी बनाई गई है। जिसके तहत दिल्ली सरकार केउच्च शिक्षा विभाग से बातचीत की जा रही है। कमेटी हर तरह की जांच पड़ताल भी कर रही है। विभाग को भी बोला गया है कि दाखिले लिए जाने चाहिएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें