फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर शक था, तकिये से मुंह दबा मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मॉडल टाउन में एक कारोबारी ने पत्नी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या किए जाने का खुलासा होने पर पुलिस ने पति से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने खुलासा किया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से अक्सर झगड़ा होता था। वहीं महिला के परिवार वालों ने आरोपी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त मॉडल टाउन-तीन निवासी रवनीन कौर (40) के रूप में हुई। वह अपने पति पवनदीप सिंह और 18 व 12 साल की दो बेटियां के साथ रहती थी। वह योग प्रशिक्षक थी। उसके पति का कश्मीरी गेट में कार के कलपुर्जों का कारोबार है। उसकी बड़ी बेटी पुणे के एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह छोटी बेटी ने कमरे में मां को बेहोश देखा। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने रवनीत को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अस्पताल ने घटना की जानकारी मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। छानबीन के दौरान महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके पिता अशोक विहार निवासी मंजीत सिंह को दी। परिवार वालों ने पवनदीप पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

25 सितंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की दम घुटने से मौत हुई है और उसके पीठ पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने पिता के बयान पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसके बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर झगड़ा होता था। 20 सितंबर की रात इसी बात पर उनका झगड़ा हुआ और उसने तकिया से मुंह दाबकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें