फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पत्नी और सास को गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर में शनिवार रात घरेलू कलह में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी और सास को गोलियों से भून दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और मौके पर मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और सात खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी की पहचान नानूराम पार्क निवासी महेश (32) के रूप में हुई है। मृत मां और बेटी की पहचान वीरों (55) और निधि (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे एक शख्स ने बाबा हरिदास नगर थाने में फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस फोन की लोकेशन के जरिये नानूराम पार्क स्थित उक्त मकान पर पहुंची। कमरे में दो महिलाओं के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। पास ही आरोपी महेश अपने सवा साल के बेटे के साथ मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूछताछ में महेश ने बताया कि वह मूलरूप से जाफरपुर कलां के गालिबपुर का रहने वाला है। पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है। जनवरी 2020 में उसने निधि से प्रेम विवाह किया था। उसकी सास ने कुछ साल पहले मकान लिया था। वह अपने ससुराल के तीन मंजिला मकान के भूतल पर पत्नी निधि, डेढ़ साल के बेटे और सास वीरों के साथ रहने लगा। शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी के साथ उसका झगड़ा होने लगा था। रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बच्चे को आरोपी के परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

बात तलाक तक पहुंची, पर बेटा सौंपने की शर्त थी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दंपती के बीच रोज-रोज हो रहे झगड़े में बात इतनी बढ़ गई थी कि निधि ने महेश से तलाक लेने का मन बना लिया, लेकिन महेश उसे इस शर्त पर तलाक देना चाहता था कि बेटा उसे सौंपा जाए। इसके लिए निधि राजी नहीं थी। इस बात को लेकर भी दंपती में झगड़ा होता रहता था। निधि कहती थी कि बेटा चाहिए तो कोर्ट जाओ। महेश ने बताया कि झगड़े में उसकी सास अपनी बेटी का पक्ष लेती थी। महेश को लगने लगा था कि दंपती के बीच झगड़े के लिए उसकी सास जिम्मेदार है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि आरोपी ने बुलंदशहर से पिस्टल ली थी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पिस्टल मुहैया करने वाले की गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें