वेस्टीज हार्ट टू हार्ट फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला
वेस्टीज हार्ट टू हार्ट फाउंडेशन देश में दो अनाथालयों में पोषण और शैक्षिक सहायता के माध्यम से वंचित बच्चों की मदद कर रही है। समाज में मरियालय और आरंभ जैसे आयोजन के साथ-साथ बाढ़ राहत, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण आदि में वेस्टीज ने बड़ चढ़ कर योगदान दिया है।
वेस्टीज हमेशा अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) पहल के माध्यम से समाज में योगदान देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वंचित ग्रामीण आबादी के सशक्तिकरण के लिए सोसाइटी फॉर ह्यूमन जागृति के सहयोग से वेस्टीज हार्ट टू हार्ट फाउंडेशन ने राजस्थान के धौलपुर में आरोग्य रथ नाम से एमएचयू (मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट) जैसी सेवा का चरण-दर-चरण कार्यान्वयन शुरू किया। वर्तमान में यह इकाई राजस्थान के 12 गांवों में सेवाएं प्रदान कर रही है।
अपनी इसी पहल के हिस्से के रूप में, एमएचयू ने बेहतर और निवारक स्वास्थ्य सेवा प्रदान हेतु ब्लड प्रेशर टूल्स और विभिन्न मेडिकल डायग्नोस्टिक किट से सुसज्जित स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं और टीकाकरण और स्वास्थ्य संवर्धन रोग स्क्रीनिंग शामिल किया है।
वेस्टीज के संस्थापक और एमडी गौतम बाली ने कहा कि उन्होंने समाज से जो कुछ भी कमाया है, उसे वापस देने में विश्वास रखते हैं। इस उद्बोधन के लिए वेस्टीज 'हार्ट टू हार्ट फाउंडेशन' विभिन्न पहल करता है जो एक स्थान पर एक संचयी प्रयास को इकट्ठा करने में मदद करते हैं और इस दुनिया को सभी के लिए एक बेहतर स्थान बनाने की दिशा में काम करते हैं।
हम उन चुनौतियों को उठाते हैं जो जीवन को बदल देती हैं और वंचित लोगों के लिए मुस्कुराहट लाती हैं"। साथ ही उन्होंने कहा कि "लोगों को एक साथ लाना और सामाजिक कल्याण करने के उद्देश्य के लिए काम करना जीवन का एक उत्कृष्ट हिस्सा है।