गाजीपुर मंडी में सब्जी की दुकान
- फोटो : ANI
ईधन की कीमतों में वृद्धि से राजधानी में सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों ईधनों के साथ-साथ टोल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन महंगा हो गया है, जिससे सब्जियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
दिल्ली की सबसे बड़ी मंडियों में से एक गाजीपुर मंडी में भी फलों और सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन महंगा हो गया है और इस बीच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए हैं। एक स्थानीय सब्जी विक्रेता के अनुसार, बाजार में सब्जी की आपूर्ति कम है। प्याज की कीमतें 40-48 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। टमाटर की कीमतें 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।
परिवहन और टोल महंगा होने से ओखला मंडी में भी सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि हम प्रति पांच किलोग्राम पर 200-400 रुपये दे रहे हैं। पत्तेदार सब्जियों, टमाटर, प्याज, आलू के दाम बढ़ गए हैं।