फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरीः वरुण गांधी ने योगी को लिखा पत्र, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की

Mon, 04 Oct 2021 09:55 AM IST
अनुराग सक्सेना डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखीमपुर खीरी मामले में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दुख जताते हुए मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने के साथ-साथ मृतक किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद वरुण गांधी एक बार फिर किसानों के समर्थन में खुल कर सामने आ गए हैं। वरुण ने लखीमपुर खीरी में चार किसानों की हुई हत्या पर गंभीर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि एक दिन पहले ही देश ने महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया और उसके दूसरे ही दिन किसानों के साथ इस तरह की बर्बरता की गई, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है और कहा है कि पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रूपये की सहायता दी जाए।

विज्ञापन


पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि किसान भी हमारे अपने भाई हैं और यदि वे अपनी कुछ मांगों को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनका साथ दिया जाना चाहिए, उनकी बात सुनी जानी चाहिए और गांधीवादी तरीके से एक शांतिपूर्ण समाधान प्राप्त करने की कोशिश की जानी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग
भाजपा नेता ने कहा है कि यह घटना ऐसी है जिसके दोषियों को माफ नहीं किया जा सकता। इसलिए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में घटना की सीबीआई जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


किसानों के पक्ष में हमेशा मुखर रहे हैं वरुण
वरुण गांधी किसानों के अधिकारों को लेकर हमेशा से बहुत मुखर रहे हैं। वे इसके पहले भी किसानों के हित में आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने पत्र लिखकर गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी मांग की थी। जब यूपी सरकार ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 350 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया था, तब वरुण गांधी ने दोबारा योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रूपये प्रति क्विंटल करने की मांग की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें