फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: आपदा राहत बचाव कार्यों में लगेंगे तीन हेलीकॉप्टर, पहली बार सरकार अलग से कर रही तैनात

Fri, 21 Jun 2024 11:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

पहली बार सरकार राहत-बचाव कार्यों के लिए अलग से हेलीकॉप्टर तैनात कर रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण अगले सप्ताह तक कंपनियों का चयन करेगा।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मानसून सीजन में आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए तीन हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। इनके चयन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने कंपनियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पहली बार सरकार राहत-बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने जा रहे हैं।

आपदा बाहुल्य उत्तराखंड में हर साल आपदा आने पर राहत-बचाव कार्यों में खासी परेशानी होती है। एक हेलीकॉप्टर से जहां राहत-बचाव चुनौतीपूर्ण है तो वहीं कई बार वायुसेना की मदद भी लेनी पड़ती है। इस बार सरकार ने तय किया है कि आपदा राहत कार्यों के लिए अलग से हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएं, जिनका बजट आपदा प्रबंधन विभाग खर्च करेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी सख्त, संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान और सख्ती से चलाने के निर्देश
विज्ञापन


पिछले दिनों युकाडा ने इसका टेंडर जारी किया था। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर दो से तीन हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए जाएंगे। गढ़वाल और कुमाऊं में आपदा की सूरत में ये हेलीकॉप्टर तत्काल राहत-बचाव कार्यों में मदद करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें