फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कहता है बुंदेलखंड : जिस एक्जिट पोल में बन रही सपा सरकार, देखें आंकड़ों में क्या है यहां की सीटों का हाल

Tue, 08 Mar 2022 04:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, उत्तर प्रदेश

सार

देशबंधु द्वारा किए गए सर्वे में यूपी को चार अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें बुंदेलखंड, मध्य यूपी, पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी शामिल है। इस सर्वे में बुंदेलखंड से समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है।
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आने में दो दिन का समय रह गया है। इससे पहले जारी हुए एग्जिट पोल के  ज्यादातर सर्वे में भाजपा की जीत का दावा किया है, लेकिन जो दो सर्वे सपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, उसमें भी बुंदेलखंड से अखिलेश यादव को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम से पहले 13 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों द्वारा जारी किए एग्जिट पोल ने प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। हालांकि जीत के दावों में अभी भी कोई पीछे नहीं दिख रहा है। ज्यादातर सर्वे में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है, लेकिन देशबंधु और 4-पीएम का एग्जिट पोल सपा गठबंधन को मजबूत बता रहा है। अब यदि देशबंधु के सर्वे पर नजर डाली जाए, तो बुंदेलखंड सपाइयों की बैचेनी बढ़ा रहा है।      

देशबंधु द्वारा किए गए सर्वे में यूपी को चार अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें बुंदेलखंड, मध्य यूपी, पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी शामिल है। इस सर्वे के मुताबिक बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी से ज्यादा सीटें सत्ताधारी दल भाजपा को मिलने की संभावना है। जहां आठ से 12 सीटें भाजपा के खाते में जाने का अनुमान है। वहीं, समाजवादी पार्टी को छह से 10 सीटें मिलने का अनुमान है।

कांग्रेस नहीं खोल सकेगी खाता

देशबंधु के सर्व में बसपा को शून्य से दो सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अनुमान ये भी लगाया गया है कि कांग्रेस का यहां से खाता खोल पाना भी काफी मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें