फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना विवाद: ओवैसी बोले- अखिलेश यादव को समझना चाहिए, भारतीय मुसलमानों को जिन्ना से कोई लेना-देना नहीं

Mon, 01 Nov 2021 05:26 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने दिल्ली में कहा कि हमारे पूर्वजों ने दो राष्ट्र सिद्धांत को खारिज कर अपने देश के तौर पर भारत को चुना था। अखिलेश यादव को यह बात समझनी चाहिए।
विज्ञापन
UP Election 2022: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव अगले साल होगा लेकिन उसको लेकर सभी दल पूरे जोर-शोर से लग गए हैं। मुहम्मद अली जिन्ना को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें समझना चाहिए कि भारतीय मुसलमानों को मुहम्मद अली जिन्ना से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख ने दिल्ली में कहा कि हमारे पूर्वजों ने दो देश सिद्धांत को खारिज कर अपने देश के तौर पर भारत को चुना था। अखिलेश यादव को यह बात समझनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर अखिलेश यादव सोचते हैं कि ऐसे बयान देकर वे समाज के एक वर्ग को खुश कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि वे गलत हैं और उन्हें अपने सलाहकार बदलने चाहिए। उन्हें खुद भी जानकारी लेनी चाहिए और कुछ इतिहास पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर रविवार को हरदोई पहुंचे थे। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा था कि सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना (मुहम्मद अली) ने एक ही संस्थान में पढ़ाई की। वे बैरिस्टर बन गए और भारत की आजादी के लिए लड़े।



उनके इस बयान पर कई राजनीतिक दल तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ओवैसी से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती भी उनके बयान की आलोचना कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें