फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने हत्या करने का लगाया आरोप

Wed, 16 Feb 2022 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त जीशान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ प्रीत विहार इलाके में रहता था।  पिछले साल 19 नवंबर को प्रीत विहार थाना पुलिस ने उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में मंगलवार को एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। परिवार ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं जेल प्रशासन बीमारी की वजह से मौत होने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त जीशान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ प्रीत विहार इलाके में रहता था।  पिछले साल 19 नवंबर को प्रीत विहार थाना पुलिस ने उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह तिहाड़ जेल में था। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि जीशान को  सीने में दर्द, सिर दर्द, शरीर पर खुजली की शिकायत थी। शनिवार को उनको उपचार के लिए  दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापिस जेल भेज दिया था। सोमवार को दोबारा सीने में दर्द की शिकायत पर उसे डीडीयू अस्पताल भेजा गया था। जहां मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

परिवार का कहना है कि उनको सुबह थाने से फ़ोन आया था। उनका कहना था कि जीशान की तबियत खराब है वे अपने माता  पिता से  मिलना चाहता है। जब वे अस्पताल पहुँचे उनको डॉक्टरों ने बताया कि जीशान की मौत हो गई है। उसके पीठ पर निशान थे और आंखे सूजी हुई थी। परिवार वालों ने जीशान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। जेल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें