फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवती पर टिप्पणी करने पर आपस में भिड़े दो पड़ोसी, तीन घायल, मामला दर्ज

Tue, 15 Feb 2022 01:44 PM IST
सुशील कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक, भरत नगर पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें झगड़ा और चाकू से हमला कर घायल करने की बात  बताई गई। झगड़ा दो पड़ोसियों गुरुदयाल (26) के साथ एक तरफ विशाल सिंह (21) और रघुबीर उर्फ कल्लू (40) और दूसरी तरफ उसके नाबालिग बेटों के बीच हुआ था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वजीरपुर जेजे कॉलोनी में सोमवार की रात दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुए झड़प में तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भरत नगर पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें झगड़ा और चाकू से हमला कर घायल करने की बात  बताई गई। झगड़ा दो पड़ोसियों गुरुदयाल (26) के साथ एक तरफ विशाल सिंह (21) और रघुबीर उर्फ कल्लू (40) और दूसरी तरफ उसके नाबालिग बेटों के बीच हुआ था। सभी जेजे कॉलोनी वजीरपुर के रहने वाले हैं। गुरुदयाल की बहन गली में खड़ी थी और रघुबीर के बेटे ने उस पर कुछ टिप्पणी की, जिससे लड़ाई शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। 

पुलिस ने बताया कि विशाल और गुरुदयाल को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया, वहीं रघुवीर का सफदरजंग अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। गुरुदयाल की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें