फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री की अश्लील फोटो पोस्ट करने वाले दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेत्री की अश्लील फोटो पोस्ट करने वाले दो धरे
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने भाजपा की युवा नेत्री को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने व अश्लील फोटो डालने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बिहार के रहने वाले है। इंस्पेक्टर अरुण वर्मा की टीम ने दोनों को बिहार से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

साइबर सेल डीसीपी अन्येष रॉय के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार व प्रशांत मिश्रा के रूप में हुई है। प्रशांत मिश्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है जबकि राकेश कुमार ग्वाला है। इन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा युवा नेत्री की अश्लील फोटो व टिप्पणी को पोस्ट किया था। इस मामले में साइबर सेल ने सबसे पहले दिल्ली के तुगलकाबाद से असीम को गिरफ्तार किया था। भाजपा युवा नेत्री की शिकायत पर साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था। नेत्री ने शिकायत में कहा था कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने उसकी तस्वीर को एडिट कर किसी दूसरी युवती की अश्लील तस्वीर लगा दी थी। तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर अपलोड कर भाजपा नेत्री बताकर लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम सेल ने सोशल मीडिया को खंगालना शुरू कर दिया। जांच में आसिम नाम का शख्स सामने आया, जिसने 26 बार पीड़ित की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बिहार से गिरफ्तार आरोपियों ने भी नेत्री की फोटो को पोस्ट किया था। साइबर सेल ये पता लगा रही है कि भाजपा नेत्री की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर किसने अपलोड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें