फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जेएनयू को लेकर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रसंघ ने की थी पुलिस से शिकायत

Tue, 17 Aug 2021 12:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास सहरावत व राजा कुमार के रूप में हुई है। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस को जेएनयू छात्रसंघ ने 14 अगस्त को शिकायत दी थी कि फेसबुक के जरिए कुछ लोग जेएनयू छात्रों के साथ अभद्रता की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक व धार्मिक उन्माद फैलाने वाली वीडियो अपलोड करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने जेएनयू को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाई थी और जेएनयू कैंपस में उपद्रव मचाने की धमकी दी थी। जेएनयू छात्रसंघ की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी को कोटला मुबारकरपुर थाना पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था और उसका मोबाइल जब्त कर लिया था। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास सहरावत व राजा कुमार के रूप में हुई है। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस को जेएनयू छात्रसंघ ने 14 अगस्त को शिकायत दी थी कि फेसबुक के जरिए कुछ लोग जेएनयू छात्रों के साथ अभद्रता की धमकी दे रहे हैं। जेएनयू छात्र संघ की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक विद्वेष फैलाने व धमकी देने की धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर दोनों को मटियाला गांव, उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। छात्र संघ का आरोप है कि जनवरी, 20 के बाद से लगातार दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा जेएनयू को निशाना बनाया जा रहा है।

कोटला मुबारकरपुर थाना पुलिस ने विकास सहरावत का मोबाइल जब्त कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने राजा कुमार का मोबाइल लिया और उससे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डाल दी थीं। मोबाइल देने के आरोप में राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें