बाबा तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि देश के हर बच्चे को, गरीब और दलित बच्चों को भी, अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। आज 75 वर्ष बाद भी हम गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाए। मैंने क़सम खाई है कि बाबा साहेब का ये सपना हम पूरा करेंगे। बाबा तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा।