फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आधुनिक तकनीक युक्त ट्रेंच कटर मशीन का पहली बार दिल्ली मेट्रो में इस्तेमाल, कम वक्त में सख्त मिट्टी की आ

Wed, 15 Mar 2023 10:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डीएमआरसी की तरफ से पहली बार सदर बाजार में इस तकनीक और मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले चेन्नई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इसका इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो फेज-4 के निर्माण की रफ्तार में और तेजी आएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) तीन निर्माणाधीन कॉरिडोर पर खुदाई के लिए आधुनिक ट्रेंच कटर का इस्तेमाल कर रहा है। इससे अधिक गहराई तक मिट्टी या चट्टानों को भी खुदाई के बाद आसानी से हटाया जा सकेगा। इससे निर्माण की राह में आने वाली रुकावटें दूर हो जाएंगी और कम वक्त भी लगेगा। ट्रेंच कटर से 65 किलोमीटर के दायरे में तीन कॉरिडोर पर ट्रैक या सुरंग का निर्माण बेहद आसान हो जाएगा। डीएमआरसी की तरफ से पहली बार सदर बाजार में इस तकनीक और मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले चेन्नई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इसका इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन

नई तकनीक से 2025 तक तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। ट्रेंच कटर मशीन में भारी स्टील फ्रेम होता है जिसके निचले हिस्से में दो गियर बॉक्स लगे होते हैं। गियर बॉक्स की बनावट ऐसी है कि कितनी भी मुश्किल हो कम समय में अधिक दायरे में खुदाई संभव है। मिट्टी या चट्टान की कटाई के लिए गियर बॉक्स में लगे व्हील ड्रम विपरीत दिशाओं में घूमते हैं। इससे खुदाई आसान हो जाती है। इसके बाद आसपास इकट्ठा होने वाले मलबे को तोड़कर बाहर निकाल लिया जाता है। अगर जरूरत हुई तो इसे आगे दोबारा निर्माण स्थल पर भरा जाता है। इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल यूनिट होता है जहां से खुदाई के लिए गहराई या रुकावटों के लिहाज से ट्रेंच कटर का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

ट्रेंच कटर के फायदे 
- किसी तरह की मिट्टी को हटाने के लिए कटर व्हील और फिल्पर का इस्तेमाल।
- दांतनुमा प्रणाली से सख्त मिट्टी या चट्टान को हटाने के साथ ही दीवार की संरचनाओं में भी इस्तेमाल।  
- खुदाई में कम वक्त व पैसा लगता है। देर तक काम करने की क्षमता से निर्माण की रफ्तार भी सामान्य से काफी तेज हो जाती है।
- अधिक गहराई तक खुदाई के लिए भी सफल परीक्षण के बाद इस्तेमाल किया जा रहा है। 
- कटर के डिजाइन से जरूरत के मुताबिक खुदाई के लिए झुकाव या उठान को सुनिश्चित करना संभव है। इसकी निगरानी कंप्यूटर नियंत्रित स्टीयरिंग प्लेट सिस्टम के जरिये की जाती है। 
-पैनलों के कंक्रीट निर्माण में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
-कटर सिस्टम वैकल्पिक रूप से ज्वाइंट के साथ जोड़ा जा सकता है।
-न्यूनतम शोर व कंपन से गहरी खुदाई हो सकती है।
-निर्माण प्रक्रिया के दौरान ठोस कणों को हटाने, मिट्टी उपचार के लिए तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि आसानी से खुदाई कर मिट्टी को दूर ले जाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें