फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वस्त्र घूम रहे नाइजीरियन को पकड़ा: आम लोगों से लेकर पुलिस-डॉक्टर तक नहीं समझ पा रहे उसकी बातें, मांगी मदद

Wed, 15 Mar 2023 08:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल जांच कराने के लिए पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-69 में स्थित ट्यूलिप चौक के पास बुधवार को एक नाइजीरियन युवक को निर्वस्त्र घूमते हुए देखा गया। वह घूमते हुए वाहनों के सामने आ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर एक पेड़ पर बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल जांच कराने के लिए पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई। फिलहाल पुलिस के सामने उसकी भाषा समझने की परेशानी भी आ रही है। युवक जो भाषा बोल रहा है, वह पुलिस या डाॅक्टरों की समझ नहीं आ रही, जबकि युवक को शायद इंग्लिश नहीं आती। ऐसे में दुभाषिए की व्यवस्था की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें