फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: ट्रैक्टर सड़क पर, बे-पटरी होगी ट्रेन, आनंद विहार से चलने वाली ये गाड़ियां होंगी प्रभावित

Mon, 25 Jan 2021 08:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से रेल यात्रियों की मुसीबत बनी हुई है। पंजाब रूट पर चलने वाली ट्रेन अभी तक तो प्रभावित हो ही रही थी अब मंगलवार को ट्रैक्टर रैली की वजह से और परेशानी बढ़ेगी। 
विज्ञापन


रेलवे एहतियात के तौर पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन रूट से चलने वाली कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाएगा। इनमें कई ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त भी करने का निर्णय लिया है। 

किसान ट्रैक्टर रैली की वजह से रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से दोपहर में चलने वाली ट्रेन रात को रवाना की जाएगी। यह स्टेशन बॉर्डर के नजदीक होने की वजह से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी की वजह से भी रेलवे ने परिवर्तित समय से ट्रेन चलाने का एलान किया है। 
विज्ञापन


आनंद विहार से भागलपुर के लिए संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 02368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल मंगलवार को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन वापसी दिशा में भी बुधवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा नंदन कानन सुपर फास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार की जगह दिल्ली जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। 
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को गाजियाबाद व साहिबाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 02558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल अपने निर्धारित समय दोपहर 2:50 बजे की जगह रात के 8:20 बजे चलेगी। 

इसी तरह ट्रेन संख्या 04008 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल स्पेशल शाम 4:30 बजे की जगह रात के 8:40 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 05274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह स्पेशल शाम 5:30 बजे की जगह रात के 9 बजे रवाना होगी। 

लिच्छवी स्पेशल अपने निर्धारित समय शाम 6 बजे की जगह रात के 9:20 बजे रवाना होगी। आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर के बीच चलने वाली सुहेलदेव स्पेशल शाम 6:50 बजे की जगह देर रात 9:40 बजे चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें