फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस और ट्रैक्टर रैली के चलते दिल्ली के ये रास्ते और मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, रूट देखकर ही निकलें

Mon, 25 Jan 2021 01:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
किसानों का ट्रैक्टर मार्च निकला - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस-2021 समारोह 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित होगा। इसके साथ कल ही किसान दिल्ली के अंदर परेड भी निकालेंगे जिसके लिए उन्हें अनुमति मिल गई है। ऐसे में कल के दिन यानी 26 जनवरी को आप बिना ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देखे घर से निकलते हैं तो आप परेशान हो सकते हैं। हमारी इस स्टोरी में पढ़ें 26 जनवरी को अगर आपको दिल्ली-एनसीआर में कहीं जाना है तो उसके लिए क्या रूट होगा...

विज्ञापन


अंतरराज्यीय बसें सराय काले खां से चलेंगी: DTIDC
दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम ने कहा है कि किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते मंगलवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आनंद विहार आईएसबीटी से अंतरराज्यीय बसों और लोकल बसों का परिचालन नहीं होगा। यहां से चलने वाली अंतरराज्यीय बसें सराय काले खां से चलेंगी।

परेड सुबह 9.50 बजे विजय चौक से शुरू होगी। परेड विजय चौक से शुरू होकर 3.3 किलोमीटर की दूरी तय कर नेशनल स्टेडिमय तक जाएगी। पहले परेड 8.3 किलोमीटर की दूरी तक लालकिले तक जाती थी। हालांकि झांकी विजय चौक से शुरू होकर लालकिले तक जाएंगी। इस कारण विजय चौक से लेकर लालकिले तक मार्ग बंद रहेंगे।
विज्ञापन


नेशनल वार मेमोरियल पर माल्यार्पण समारोह सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के बाद किसानों की टैक्टर रैली दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुरू जाएगी। ऐसे में लोग रूट व ट्रैफिक देखकर ही अपने घरों से बाहर निकलें।  

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) मनीष अग्रवाल ने बताया ने बताया कि परेड व झांकियों के अलग-अलग रूट है।  परेड विजय चौक से शुरू होकर राजपथ पर अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, प्रिंसेस प्लेस गोलचक्कर, तिलक मार्ग रेडियल रोड से लेफ्ट टर्न, सी-हेक्सागॉन राइट टर्न और लेफ्ट टर्न लेकर नेशनल स्टेडिमय के गेट नंबर एक पर खत्म होगी। झांकी राजपथ पर अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, प्रिंसेस प्लेस गोलचक्कर, लेफ्ट टर्न लेकर तिलक लेन, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होकर लालकिले तक जाएंगी। 

इन मार्गो पर प्रतिबंध रहेगा-

25 जनवरी की शाम छह बजे से लेकर  26 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल खत्म होने तक विजय चौक पर ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 25 जनवरी को रात 11 बजे से लेकर 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ इंटरसेक्शंस(क्रॉस) रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। इंडिया गेट सी-हेक्सागॉन 26 जनवरी को सुबह पांच बजे से लेकर झांकी गुजरने तक बंद रहेगा। तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफ मार्ग, सुभाष मार्ग 26 जनवरी को सुबह चार बजे से लेकर झांसी गुजरने तक पूरी तरह बंद रहेगा। इन मार्गो पर क्रॉस ट्रैफिक की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी। 

दिल्ली ट्रैफिक ने लोगों को सलाह दी है कि लोग अपने यात्रा एडवांस में तय कर लें। विजय चौक से लेकर लालकिले तक सुबह चार बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। 


नार्थ से साउथ से ऐसे जाए-
नार्थ से साउथ जाने के लिए लोग रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकालेखां, आईपी फ्लाईओवर, राजपथ व रिंग रोड होकर जाए। मदरसा, लोधी रोड टी पाइंट, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्गर, शंकर रोड, शेख मुजीबुर रहमान रोड- मंदिर मार्ग होकर आ-जा सकते हैं।

पूर्व से पश्चिमी ऐसे जाए-
लोग पूर्व से पश्चिमी रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोह और मंदिर मार्ग होकर आ-जा सकते हैं। रिंग रोड, बुलेवर्ड रोड, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी फ्लाईओवर, फैज रोड, वंदे मातरम मार्ग और शंकर रोड गोलचक्कर होकर आ-जा सकते हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसे जाए-
साउथ से नई दिल्ली जाने वाले लोग धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुईया रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, चेम्सफोर्ड रोड होकर पहाडग़ंज साइड नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व मिंटो रोड होकर अजमेरीगेट साइड से नई दिभल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से लोग बुलेवर्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, झंडेवालां, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड होकर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसे जाए-

दक्षिण दिल्ली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकालेखां, रिंग रोड, आश्रम चौक, राजघाट, रिंग रोड, चौक यमुना बाजार, एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते हैं। 

 बसें यहां खत्म हो जाएंगी- 
26 जनवरी को सिटी बसें शिवाजी स्टेडियम, आईएसबीटी-सराय कालेखां, कमला मार्केट गोलचक्कर, दिल्ली सचिवालय, प्रगति मैदान-भैरों रोड, हनुमार मंदिर-यमुना बाजार, मोरी गेट और  आईएसबीटी-कश्मीरी गेट पर खत्म हो जाएंगी। 

इंटर स्टेट बसें यहां खत्म हो जाएंगी-
गाजियाबाद से आकर शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-9 लेकर भैरों मार्ग पर खत्म हो जाएंगी। गाजियाबाद से आकर मोहन नगर जाने वाली बसें भोपुरा चुंगी होकर वजीरावाद ब्रिज जाएंगी। धौला कुंआ की तरफ आने वाली बसें धौला कुंआ पर खत्म हो जाएंगी। 

दो मेट्रो बंद रहेंगे, पार्किंग भी नहीं होगी-
26 जनवरी को सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक केन्द्रीय सचिवालय,  उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक व आईटीओ मेट्रो स्टेशनों में सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश व निकास बंद रहेगा। गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने यात्रा के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक आज सुबह 6 बजे से 26 जनवरी को दो बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग बंद रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस की ओर से जारी निर्देश के बाद मेट्रो ने गणतंत्र दिवस पर मेट्रो सेवाओं में आंशिक बदलाव की घोषणा की है। डीएमआरसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हुडा सिटी-समयपुर बादली मेट्रो के बीच मेट्रो स्टेशनों के गेट को आंशिक रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

सैनिटाइजर व मेडिकल टीम तैनात की जाएंगी-
संयुक्त पुलिस आयुक्त मनीष अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी की परेड के दौरान हर एंक्लोजर में तापमान मापने वाले थर्मामीटर, ग्लब, मास्क, सैनिटाइजर और मेडिकल टीम तैनात की जाएंगी।
मेडिकल टीम को लगता है कि किसी दर्शन को मेडिकल सहायता की जरूरत है तो टीम तुरंत उसकी सहायता करेगी और तुरंत उपचार उपलब्ध कराएगी। 

टैक्सी व ऑटो नहीं चलेंगे-
सुबह सात बजे से लेकर परेड/झांकी खत्म होने तक ऑटो व टैक्सी को कई मार्गों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये मार्ग हैं- मदर टेरेसा क्रेसेंट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड से पटेल चौक गोलचक्कर तक, संसद मार्ग- टॉलस्टॉलय मार्ग से केजी मार्ग तक, केजी मार्ग से फिरोजशाह रोड तक, फिरोजशाह रोड पर मंडी हाउस से भगवानदास रोड तक, मथुरा रोड, एसबी भारती मार्ग, हुमांयू रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमल अटातुर्क मार्ग, कौटिल्या मार्ग और सरदार पटेल मार्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें