फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सार्वजनिक स्थल पर बीयर पीने से रोका तो तीन युवकों ने की पुलिस वालों से हाथापाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 30 Oct 2021 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में सार्वजनिक स्थल पर बीयर पीने से रोकने पर तीन युवकों ने एएसआई और एसआई से हाथापाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गुलाबी बाग के रेलवे कालोनी में सार्वजनिक स्थल पर बीयर पीने से रोकने पर युवकों ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई और एसआई के साथ हाथापाई कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


एएसआई की बयान पर गुलाबी बाग थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। भरत रतन गुलाबी बाग थाने में बतौर एएसआई काम करता है। 

27 अक्तूबर की देर रात भरत रतन इलाके में गश्त कर रहा था। रात करीब एक बजे उसने रेलवे कालोनी में तीन युवकों को कार का म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज बजाते देखा। साथ ही तीनों सार्वजनिक स्थल पर बीयर पी रहे थे। एएसआई उन युवकों के पास पहुंचा और उन्हें समझाने का प्रयास किया और सार्वजनिक जगह पर बीयर पीने से मना किया। 
विज्ञापन


इतना सुनते ही तीनों युवक भड़क गए और भरत रतन से गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने एएसआई से हाथापाई शुरू कर दी। एएसआई ने घटना की जानकारी एसआई राम रतन को बताया। सूचना मिलते ही एसआई अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचा। उसने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने उसके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिसकर्मियों ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो एक युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। दोनों युवकों का मेडिकल करवाया गया। जिसमें उनके नशा करने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस फरार अभिषेक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें