मासूम का पांच वर्षीय बड़ा भाई माचिस से खेल रहा था। इसी दौरान पर्दे में आग लग गई। जिसकी चपेट में तीन वर्षीय मासूम आ गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घंटों बाद मासूम की मौत हो गई।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में खेल-खेल में तीन साल के एक मासूम की जान चली गई। दरअसल मासूम का पांच वर्षीय बड़ा भाई माचिस से खेल रहा था। उसी दौरान घर के पर्दे में आग लग गई और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया। मासूम की पहचान मोहम्मद आमिर (3) के रूप में हुई है। दयालपुर थाना पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आमिर का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, आमिर अपने परिवार के साथ गली नंबर-21, न्यू मुस्तफाबाद, न्यू राजीव गांधी नगर इलाके में तीसरी मंजिल पर रहता था।
इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई ईशान और दो बहनें तमन्ना और बतूल हैं। उसका पिता गाड़ियों पर नंबर प्लेट लगाने का काम करता है। शनिवार को वह अपने काम पर गया था। घर पर आमिर की मां और ईशान ही मौजूद थे। मां पानी की मोटर बंद करने नीचे आ गई। कमरे में ईशान माचिस से खेल रहा था। आमिर भी वहीं मौजूद था।